Nivedita

बाढ़ 2027 से पहले अलर्ट हुआ सिंचाई विभाग, बंधों और कटान प्रभावित गांवों की सुरक्षा पर फोकस

बाढ़ 2027 से पहले अलर्ट हुआ सिंचाई विभाग, बंधों और कटान प्रभावित गांवों की सुरक्षा पर फोकस

गोरखपुर में सिंचाई विभाग ने बाढ़ 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में चार विभागीय खंडों के अधिकारियों ने प्रस्तावित परियोजनाओं पर चर्चा की। कार्ययोजना में बंधों और रेगुलेटर्स की सुरक्षा, ड्रेनेज की सफाई तथा कटान प्रभावित आबादी की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ और ‘सेवा-ज्योति’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने विकसित भारत की थीम पर चंद्रयान मिशन और श्रीराम मंदिर से जुड़ी रंगोली देखी, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और गुब्बारे छोड़कर सेवा, सद्भाव तथा राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

Panna News: गांधी चौक पर कांग्रेस का धरना, चुनाव आयुक्त के खिलाफ जताया विरोध

Panna News: गांधी चौक पर कांग्रेस का धरना, चुनाव आयुक्त के खिलाफ जताया विरोध

मध्य प्रदेश के पन्ना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष रमा बुंदेला के नेतृत्व में गांधी चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त दानिश कुमार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने विपक्ष को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी बात रखने का उचित अवसर देने की मांग की।

Singrauli News: सरकारी कामों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 10 पटवारी निलंबित

Singrauli News: सरकारी कामों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 10 पटवारी निलंबित

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर 10 पटवारियों को निलंबित किया गया है। प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

शराब तस्करी का मामला दबाने के आरोप में मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन निलंबित

शराब तस्करी का मामला दबाने के आरोप में मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन निलंबित

बिहार के शेखपुरा जिले में करीब 10 लीटर देसी शराब की बरामदगी के मामले में कथित लापरवाही के आरोप में बरबीघा मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन को एसपी हिमांशु ने निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। 20 सितंबर को सामाचक मोहल्ले में हुई छापेमारी के बाद प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय शराब नष्ट करने का आरोप लगा था। जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई और थाने की जिम्मेदारी

आबकारी घोटाले की जांच के लिए स्वतंत्र SIT गठित करें CM: जीतू पटवारी ने मोहन यादव को लिखा पत्र

आबकारी घोटाले की जांच के लिए स्वतंत्र SIT गठित करें CM: जीतू पटवारी ने मोहन यादव को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कथित आबकारी घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र SIT गठित करने की मांग की है। उन्होंने शराब ठेकों की टेंडर प्रक्रिया, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए रवि किशन, बोले- आज हमने एक नटसम्राट खो दिया

नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए रवि किशन, बोले- आज हमने एक नटसम्राट खो दिया

नाना पाटेकर के निधन की खबर पर गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन भावुक हो गए। उन्होंने नाना को अपना करीबी दोस्त और ‘नटसम्राट’ बताते हुए उनके अभिनय, सादगी और भारतीय संस्कारों को याद किया। रवि किशन ने नाना के साथ हुई आखिरी बातचीत और गोरखपुर आने की उनकी इच्छा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में निर्माण कार्य तेज, सिद्धवट के डाउनस्ट्रीम में 300 मीटर तक घाट बनाने की तैयारी

सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में निर्माण कार्य तेज, सिद्धवट के डाउनस्ट्रीम में 300 मीटर तक घाट बनाने की तैयारी

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के तहत शिप्रा नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में 200 से 300 मीटर तक नए घाट बनाने की योजना तैयार की जाएगी। इसके साथ ही एलिवेटेड कॉरिडोर, फोरलेन ब्रिज और अन्य प्रमुख परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयसीमा और गुणवत्ता का पालन करने के निर्देश दिए गए।

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

शेखपुरा में SIR और चुनाव आयोग के विरोध में महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कांग्रेस, राजद, सीपीआई और माले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। नेताओं ने ज्ञानेश कुमार को हटाने और बिहार-बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई।

पीथमपुर में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, सन फार्मा से 1,750 रोजगार की उम्मीद

पीथमपुर में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, सन फार्मा से 1,750 रोजगार की उम्मीद

मुंबई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी के बीच बैठक हुई। कंपनी ने पीथमपुर में करीब 3,000 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड परियोजना का प्रस्ताव दिया है, जिससे लगभग 1,750 रोजगार मिलने की उम्मीद है। सन फार्मा ने रतलाम के प्रस्तावित फार्मा पार्क में भी निवेश में रुचि दिखाई है।

धार के पीएम मित्र पार्क में 7,500 करोड़ रुपये तक का निवेश प्रस्ताव, 3,750 रोजगार के अवसर की उम्मीद

धार के पीएम मित्र पार्क में 7,500 करोड़ रुपये तक का निवेश प्रस्ताव, 3,750 रोजगार के अवसर की उम्मीद

धार के पीएम मित्र पार्क में भिलोसा इंडस्ट्रीज ने चरणबद्ध तरीके से 7,500 करोड़ रुपये तक निवेश की योजना साझा की है। शुरुआती चरण में 2,500 करोड़ रुपये निवेश और करीब 3,750 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। कंपनी 300 एकड़ जमीन पर परियोजना विकसित कर 2028 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखती है।

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का अनशन खत्म, जीतू पटवारी ने कराया समाप्त

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का अनशन खत्म, जीतू पटवारी ने कराया समाप्त

भोपाल में शिक्षक पदों में वृद्धि की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थियों का अनशन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने समाप्त कराया। कांग्रेस ने अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से शिक्षक पद बढ़ाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।

वोट चोरी के आरोपों के विरोध में रेहटी में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

वोट चोरी के आरोपों के विरोध में रेहटी में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

सीहोर के रेहटी में कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।

रतलाम में 1,780 देवस्थानों की 4,622 हेक्टेयर जमीन की होगी जांच, राजस्व रिकॉर्ड का किया जाएगा मिलान

रतलाम में 1,780 देवस्थानों की 4,622 हेक्टेयर जमीन की होगी जांच, राजस्व रिकॉर्ड का किया जाएगा मिलान

रतलाम जिले में 1,780 शासन प्रबंधित देवस्थानों की 4,622.02 हेक्टेयर भूमि के राजस्व रिकॉर्ड का सत्यापन होगा। प्रशासन खसरा, बी-1, नक्शे और देवस्थान पंजी का मिलान करेगा। अनधिकृत नामांतरण, कब्जे या अतिक्रमण मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी, होटल और रिसॉर्ट परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी, होटल और रिसॉर्ट परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 में पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए। सीहोर में 848 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट सहित उज्जैन, इंदौर, खजुराहो, मांडू और वन्यजीव क्षेत्रों में होटल-रिसॉर्ट परियोजनाओं की तैयारी है। सरकार का फोकस पर्यटन अधोसंरचना, रोजगार, इको-टूरिज्म और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने पर है।