प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ईंधन बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।
रविवार को ग्वालियर स्थित अपने शासकीय आवास से नरेंद्र सिंह तोमर इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से रवाना हुए। उनका यह कदम स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देता है।
इस पहल के जरिए उन्होंने आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कदम आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।
नरेंद्र सिंह तोमर का यह कदम ऊर्जा बचत, आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ पर्यावरण के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।