दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने उज्जैन की जमीन आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन एक ट्रस्ट को नाममात्र कीमत पर दी गई। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने उज्जैन की जमीन आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन एक ट्रस्ट को नाममात्र कीमत पर दी गई। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर के बाद राम मंदिर चंदा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। पोस्टर में भाजपा पर आरोप लगाते हुए ट्रस्ट की वित्तीय जांच की मांग की गई है। कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की बात कही है।
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UCC को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है और आगामी विधानसभा सत्र में इस पर प्रस्ताव लाया जा सकता है।
भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण अभियानों, सदस्यता विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शाजापुर में कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतंत्र पर गंभीर सवाल बताया। प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि यह निर्णय निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ है और तकनीकी आधार पर उम्मीदवार को बाहर करना गलत है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताते हुए चुनाव आयोग से पारदर्शिता और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर देने की मांग की।
भोपाल में राज्यसभा सीट विवाद को लेकर युवक कांग्रेस ने इंदिरा भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि महिला उम्मीदवार का नामांकन दबाव में निरस्त कराया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
पन्ना में राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने को लेकर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल बताते हुए कानूनी आधार पर आपत्ति दर्ज की। पार्टी ने कहा कि यह फैसला निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को प्रभावित करता है और लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
पन्ना जिले में राज्यसभा चुनाव से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और निर्वाचन आयोग के खिलाफ पुतला दहन किया। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
भोपाल में कथित स्लॉटर हाउस और टेंडर अनियमितता मामले को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ईओडब्ल्यू द्वारा साक्ष्य और बयान मांगे जाने की प्रक्रिया का कांग्रेस स्वागत करती है और जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया द्वारा उठाए गए सवालों ने सरकार पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। इस दौरान उन्होंने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जल्द निराकरण का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जल संकट, प्रशासनिक कमजोरियों और शराब कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। पटवारी ने कहा कि जनता का आक्रोश ही सरकार का असली “रिपोर्ट कार्ड” है और सरकार को प्रचार के बजाय किसानों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
बुरहानपुर में ओलावृष्टि, तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर कांग्रेस ने मुआवजे की मांग उठाई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को जल्द राहत राशि देने और सर्वे कराने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि केला, मक्का और तरबूज जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के तहत एक नई पहल की है। उन्होंने ग्वालियर स्थित अपने शासकीय आवास से इलेक्ट्रिक कार का उपयोग कर यात्रा की। उनका यह कदम पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में प्रेरणादायक संदेश माना जा रहा है।
बालाघाट में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से ऊर्जा और संसाधन बचत, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।