भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय पर महत्वपूर्ण पहल देखने को मिल सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में लगातार आवश्यक प्रक्रियाएं आगे बढ़ा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि इस मुद्दे को लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
सीएम मोहन यादव ने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ सदन में आएगी, जिनमें UCC भी प्रमुख मुद्दा हो सकता है। इससे जुड़े निर्णय पर आगे चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “महाकाल चाहेंगे तो इसी विधानसभा सत्र में UCC पारित होगा।” उनके इस बयान को सरकार की मंशा और मजबूत राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई अहम विषयों पर काम कर रही है और UCC भी इन्हीं प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अब सभी की नजरें आगामी विधानसभा सत्र पर टिकी हैं, जहां इस मुद्दे पर सरकार की अगली रणनीति सामने आ सकती है।