Fuel Saving Initiative News in Hindi

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इलेक्ट्रिक कार से हुए रवाना

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इलेक्ट्रिक कार से हुए रवाना

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के तहत एक नई पहल की है। उन्होंने ग्वालियर स्थित अपने शासकीय आवास से इलेक्ट्रिक कार का उपयोग कर यात्रा की। उनका यह कदम पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में प्रेरणादायक संदेश माना जा रहा है।

बड़वानी में प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दौरा, बस से किया सफर और कई विकास कार्यों का लोकार्पण

बड़वानी में प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दौरा, बस से किया सफर और कई विकास कार्यों का लोकार्पण

बड़वानी जिले के दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने ईंधन बचत और सामूहिक परिवहन को बढ़ावा देते हुए कारकेड के बजाय बस से सफर किया। उन्होंने फुलज्वारी में 37.50 लाख रुपये के पंचायत भवन का लोकार्पण किया और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पौधारोपण किया। जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत चेकडैम का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के निर्देश दिए। निवाली क्षेत्र में संजीवनी क्लिनिक, जनपद पंचायत