Energy Conservation News in Hindi

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इलेक्ट्रिक कार से हुए रवाना

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इलेक्ट्रिक कार से हुए रवाना

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के तहत एक नई पहल की है। उन्होंने ग्वालियर स्थित अपने शासकीय आवास से इलेक्ट्रिक कार का उपयोग कर यात्रा की। उनका यह कदम पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में प्रेरणादायक संदेश माना जा रहा है।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बुरहानपुर से खंडवा तक महानगरी एक्सप्रेस से यात्रा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाना देशहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। सांसद की इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील से जुड़ा सकारात्मक संदेश बताया।

पीएम मोदी का बड़ा फैसला: काफिले में 50% कटौती, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

पीएम मोदी का बड़ा फैसला: काफिले में 50% कटौती, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खर्च कम करने और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए अपने काफिले में लगभग 50% तक वाहनों की कटौती का निर्णय लिया है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने और कारपूलिंग व मेट्रो जैसी सुविधाओं को अपनाने पर जोर दिया गया है। सरकारी विभागों में अनावश्यक खर्च और बड़े आयोजनों को कम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा