1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बुरहानपुर से खंडवा तक महानगरी एक्सप्रेस से यात्रा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाना देशहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। सांसद की इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील से जुड़ा सकारात्मक संदेश बताया।

By: Nivedita 
Updated:
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सार्वजनिक यातायात अपनाने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने निजी वाहन के बजाय रेल यात्रा को प्राथमिकता देते हुए बुरहानपुर से खंडवा तक महानगरी एक्सप्रेस से सफर किया।

सार्वजनिक परिवहन अपनाने का दिया संदेश

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सुबह ग्राम बोहरडा से ईवी कार के माध्यम से बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्होंने ट्रेन द्वारा खंडवा के लिए यात्रा की। इस पहल के जरिए उन्होंने ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संदेश दिया।

लोगों ने की पहल की सराहना

रेलवे स्टेशन पर मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सांसद के इस कदम की सराहना की। लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आमजन भी ईंधन बचत के प्रति जागरूक होते हैं।

पर्यावरण और भविष्य से जुड़ा मुद्दा

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित में किए गए आह्वान को व्यवहार में उतारना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक विषय नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। साथ ही उन्होंने लोगों से आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक यातायात का अधिक उपयोग करने की अपील की।

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...