पन्ना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अटल पार्क और कचरा प्रसंस्करण केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलने चाहिए। इस दौरान उन्होंने पन्ना में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बांध और पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी देते हुए
