पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुरुवार को लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन एवं पौधरोपण कर सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूती दी।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनका जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और कन्या पूजन के माध्यम से समाज में समानता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।