Gyaneshwar Patil News in Hindi

बुरहानपुर में भव्य चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, उड़ते हनुमान जी की झांकी और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण

बुरहानपुर में भव्य चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, उड़ते हनुमान जी की झांकी और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण

बुरहानपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर 151 मीटर लंबी चुनरी के साथ 24 किलोमीटर की भव्य पदयात्रा निकाली गई। फव्वारा चौक स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू हुई यात्रा इच्छापुर के मां इच्छादेवी मंदिर पहुंची। आयोजकों के अनुसार, इसमें करीब 25 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। उड़ते हनुमान जी की झांकी, रोबोटिक प्रस्तुतियां और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा मुख्य आकर्षण रहे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और धर्मगुरु दादा गुरु भी यात्रा में

बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ निकले कार्यकर्ता

बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ निकले कार्यकर्ता

बुरहानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली। कमल तिराहे से निकली मशाल रैलियों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनिस ने 2047 के विकसित भारत के संकल्प पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़े एफआईआर के मुद्दे पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

गांधी जयंती पर बुरहानपुर के राजघाट में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

गांधी जयंती पर बुरहानपुर के राजघाट में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

बुरहानपुर के राजघाट में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने ताप्ती घाटों पर श्रमदान कर गणेश विसर्जन के बाद जमा कचरे की सफाई की। नेताओं ने स्वच्छता को नियमित जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

बुरहानपुर: सांसद कार्यालय में गूंजा वीर गोगादेव का जयघोष, छड़ी और धर्मध्वज का हुआ विधिवत पूजन

बुरहानपुर: सांसद कार्यालय में गूंजा वीर गोगादेव का जयघोष, छड़ी और धर्मध्वज का हुआ विधिवत पूजन

बुरहानपुर में गोगा नवमी के अवसर पर सांसद कार्यालय परिसर में वाल्मीकि समाज की छड़ी और धर्मध्वज का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू दादू और महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित कई लोग शामिल हुए। भजन, ढोल-ताशों और जयकारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में समाज के उस्तादों और भगतों का सम्मान भी किया गया।

घाघरला में 500 पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप

घाघरला में 500 पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप

बुरहानपुर के घाघरला गांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का रोपण किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक मंजू दादू सहित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं युवाओं ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली।

दिशा समिति की बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

दिशा समिति की बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

बुरहानपुर में आयोजित दिशा समिति की बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण, उद्यानिकी और चना खरीदी से जुड़े मामलों की जांच कराने के आदेश भी दिए गए।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बुरहानपुर से खंडवा तक महानगरी एक्सप्रेस से यात्रा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाना देशहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। सांसद की इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील से जुड़ा सकारात्मक संदेश बताया।