1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. आज से शुरू हुई अनाज मंडी में गेंहू की खरीद: 5000 केंद्र बनाये गए

आज से शुरू हुई अनाज मंडी में गेंहू की खरीद: 5000 केंद्र बनाये गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज से शुरू हुई अनाज मंडी में गेंहू की खरीद: 5000 केंद्र बनाये गए

आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, केंद्र से राज्यों को इसके पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है लेकिन कृषि को कुछ शर्तों के साथ छूट दी गयी है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर सामाजिक दूरी का भी पालन किया जा रहा है. मंडियों में इसके लिए जमीन पर बड़े-बड़े गोले बनाये गये हैं, ताकि नियम का पालन हो सके।

आपको बता दे, गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। और राज्य सरकार ने 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

वही दो दिन पहले सीएम योगी जी ने भी अधिकारियों को आदेश जारी किया था की एजेंसियों को भी सरकारी खरीद करने की अनुमति दे ताकि तय समय पर लक्ष्य पूरा हो सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...