1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वैक्सीन लगने के बाद क्या कहा देश के पहले सफाई कर्मचारी ने, पढ़े पूरी खबर

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद क्या कहा देश के पहले सफाई कर्मचारी ने, पढ़े पूरी खबर

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद क्या कहा देश के पहले सफाई कर्मचारी ने, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में पहले से ही कई अफवाहें उड़ रहें थें, जिसे लेकर कई लोगों ने कई तरह के बयान दिये। किसी ने इसमें सूअर की चर्बी तो किसी ने इसमें गौवंश को लेकर बयान दिया। अब जबकि देश में कोरोना वायरस के टीकें लगने शुरू हो गये हैं तो ये सभी अफवाह हवा-हवाई हो गये है। आपको बता दें कि देश में आज कोरोना वायरस के टीके लगने शुरू हो गये है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।

आपको बता दें कि इस वैक्सीन का पहला टीका दिल्ली एम्स के अध्यक्ष रणदीप गुलेरिया को दिया गया था, जिसके बाद यह टीका देश के पहले सफाई कर्मचारी मनीष कुमार को दिया गय़ा। मनीष ने टीका लगने के बाद कहा कि, ‘मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है, वैक्सीन लगने से मुझे कोई झिझक नहीं होगी और मैं अपने देश की और सेवा करता रहूंगा। लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मेरे मन में जो डर था वो भी निकल गया। सबको वैक्सीन लगवानी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई पहले ही जीत के रास्ते पर है और वैक्सीन को संजीवनी की तरह याद रखा जाएगा। ये(वैक्सीनेशन) एक बहुत बड़ी एक्सरसाइज है और ये कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।

दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में आज से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। 81 केंद्रों पर यह वैक्सीनेशन एक साथ शुरू की गई है जिसमें ज़्यादातर अस्पताल हैं। एक केंद्र पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कुल मिलाकर आज 8100 लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...