1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मौसम विभाग का अलर्ट जारी आज से लेकर कुछ दिनों तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अलर्ट जारी आज से लेकर कुछ दिनों तक हो सकती है बारिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मौसम विभाग का अलर्ट जारी आज से लेकर कुछ दिनों तक हो सकती है बारिश

पिछले दो दिनों से बारिश में कुछ कमी देखी गई है, लेकिन बादल अब भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग की तरफ से हर
रोज अलर्ट जारी किया जा रहा है। देश के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद अब भी कई इलाको में पानी भरा हुआ है और फिलहाल मौसम के ठीक होने के भी कोई आसार नहीं है। जिससे लोगों को और अधिक मुसीबतो का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार के दिन भी कई जगहों पर बारिश के आसार है। इसके अलावा कुछ दिन बाद किन जगहों पर बारिश हो सकती है, इसको लेकर भी मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है। कहा गया है कि दक्षिण-दिल्ली, दादरी और कोसली के इलाकों में बूंदा बांदी होगी। इसके अलावा बताया गया कि पलवल, बल्लभगढ़, फ़ारूखनगर, कोसली और दिल्ली व आसपास के इलाकों में  हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...