1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. 26 जनवरी हिंसा: दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, अन्य पर इनाम की घोषणा की

26 जनवरी हिंसा: दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, अन्य पर इनाम की घोषणा की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
26 जनवरी हिंसा: दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, अन्य पर इनाम की घोषणा की

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रतिष्ठित लाल किले पर हिंसा और बर्बरता में शामिल आठ संदिग्धों की गिरफ्तारी की सूचना के लिए एक लाख तक के नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। ये जानकारी मामले की जांच में शामिल अधिकारियों ने दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिद्धू की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, और जुगराज सिंह, गुरजीत सिंह और गुरजंट सिंह के की जानकारी देने वाले भी दिल्ली पुलिस ने 50-50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

जिस समय दिल्ली में दंगे हो रहे थे उस समय दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और भड़काऊ भाषण दे रहा था। लेकिन, हिंसा होते ही वो फरार हो गया। पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है उसकी LOC भी खोल दी गई है लेकिन वो है कहा ये अभी तक किसी को नहीं पता है।

दीप सिद्धू पर जब पुलिस कमिश्नर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो भी हिंसा में शामिल है उसे बक्शा नहीं जाएगा। दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों के अभिनेता हैं और सामाजिक कार्यकर्ता भी।

दीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म रमता जोगी से की थी, जिसे लेकर कहा जाता है कि इसके निर्माता धर्मेंद्र हैं। दीप सिद्धू का जन्म साल 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ है। दीप ने कानून की पढ़ाई की है। वह किंगफिशर मॉडल अवार्ड भी जीत चुके हैं। 17 जनवरी को सिख फॉर जस्टिस से जुड़े केस के सिलसिले में एनआईए ने सिद्धू को तलब भी किया था।

एक दूसरे पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंजाब के तरनतारन के जुगराज सिंह की पहचान लाल किले पर किसान यूनियन के झंडे और धार्मिक झंडे फहराने वाले व्यक्ति के रूप में की गई है। रैली के दौरान स्मारक पर हिंसा और बर्बरता के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए। हिंसा में 40 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।

रैली के दौरान दिल्ली में लाल किला और अन्य स्थानों पर हिंसा के सिलसिले में कुल 44 मामले दर्ज किए गए हैं और 29 जनवरी को एक घटना हुई, जब स्थानीय लोगों का दावा करने वाले व्यक्तियों के एक समूह ने सिंघू सीमा पर विरोध स्थल में प्रवेश किया और भिड़ गए।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने हिंसक घटनाओं के सिलसिले में 123 लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे 510 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। साथ ही मंगलवार को, पुलिस ने कहा कि उन्होंने 14 ट्रैक्टरों को जब्त किया है जो रैली का एक हिस्सा थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...