1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 23 जनवरी को इन सड़कों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, मेट्रो पर भी लगी रोक !

23 जनवरी को इन सड़कों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, मेट्रो पर भी लगी रोक !

By: Amit ranjan 
Updated:
23 जनवरी को इन सड़कों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, मेट्रो पर भी लगी रोक !

नई दिल्ली : देश में जारी कंपकंपी और उसके साथ ही किसानों का आंदोलन, जिसने पूरी रूटीन को बदल कर रख दिया है, क्योंकि एक तरफ जहां बढ़ती ठंड लोगों को रजाई में दुबके रहने को मजबूर कर रहीं हैं तो वहीं किसान आंदोलन को लेकर विभिन्न बॉर्डर से आने वाले लोग लॉन्ग रूट तय कर आ रहे है।

इन्ही सब खबरों के बीच ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल ने बड़ा ऐलान किया है, जिससे एक बार फिर सड़कों पर आपको जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। आपको बता दें कि ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक ने बताया हैं कि 23 जनवरी को विजय चौक, रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड पर ट्रैफिक को अनुमति नहीं होगी। वहीं 23 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 तक बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए बंद कर दिया जाएगा।।

बता दें कि इस दौरान अग्रवाल ने 26 जनवरी को लेकर भी सुबह 4 बजे से नेताजी सुभाष मार्ग को भी बंद करने की बात कहीं। बता दें कि इस दौरान मनीष अग्रवाल ने लोगों से अपील भी कीष उन्होंने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि 23 जनवरी की सुबह जब भी घर से निकलें तो ट्रैफिक एडवाइज़री को मद्देनज़र रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...