1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. किसानों का माल लेने घर आएगा वाहन: जानिये कैसे संभव होगा !

किसानों का माल लेने घर आएगा वाहन: जानिये कैसे संभव होगा !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों का माल लेने घर आएगा वाहन: जानिये कैसे संभव होगा !

लॉक डाउन के बाद से ही किसानों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है वहीं सरकार भी किसानों की भरपूर मदद करने की कोशिश कर रही है।

लॉकडाउन होने के बाद भी सरकार ने किसानों को कृषि कार्य में छूट दी वही 15 अप्रैल से फसलों की खरीद भी शुरू हो गयी है।

ऐसे में अब किसानो की मदद करने के लिए सरकार ने एक एप लांच किया है जिसका नाम किसान रथ रखा गया है। कृषि रथ ऐप पर किसानों को माल की मात्रा का का ब्यौरा देना होगा।

 किसानों को ऐप पर ट्रांसपोर्टरों का विवरण मिलेगा जिसके बाद वो उससे बाद करके अपनी फसल को सीधे अनाज मंडी में ले जाने के लिए सौदा कर सकते है।

कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने कंट्रोल रूम भी सेटअप किया है, पहले दिन ही पांच लाख से अधिक वाहन उपलब्ध हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...