1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अनलाॅक-1ः आज से खुले मंदिर-मस्जिद, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अनलाॅक-1ः आज से खुले मंदिर-मस्जिद, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनलाॅक-1ः आज से खुले मंदिर-मस्जिद, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कोरोना वायरस के चलते देश में चार चरणों के लाॅकडाउन के बाद आज से जीवन को फिर से पटरी पर लाने की शुरूआत हो चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा अनलाॅक-1 का पहला चरण आज से शुरू हो गया है।

दो महीने से ज्यादा से समय से बंद चल रहे देशभर के धार्मिक स्थलों को अनलाॅक-1 के तहत फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए है। इनका ध्यान आपको रखना बहुत जरूरी है।

देशभर के मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लोगों ने दर्शन किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...