1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. अनोखी पहल: बिहार सरकार किसानों के लिए बीज की होम डिलीवरी कर रही है

अनोखी पहल: बिहार सरकार किसानों के लिए बीज की होम डिलीवरी कर रही है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनोखी पहल: बिहार सरकार किसानों के लिए बीज की होम डिलीवरी कर रही है

कोरोना संकट के चलते देश में कृषि कार्य बाधित हुआ और किसानों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। लेकिन 15 अप्रैल से सरकार ने गेंहू, चना सरसो जैसी रबी की फसल की खरीद करना शुरू कर दिया है।

आपको बता दे, रबी की फसल के बाद 3 माह तक खेत खाली रहते है और ऐसे में कई किसान इस समय उड़द, मुंग और मक्का की खेती करते है।

इसलिए इस बार बिहार सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए एक अनोखा निर्णय लिया है।

दरअसल, राज्य में इस बार बीज की होम डिलीवरी की सुविधा भी उपब्ध करवाई गई है जिसे किसान मामूली सा शुल्क देकर घर पर मंगा सकता है।

लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने ये पहल की है।

बिहार कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि 4747 क्विंटल मूंग, 433.24 क्विंटल मक्का का बीज तथा 653.10 क्विंटल उड़द का बीज किसानों के बीच वितरण हेतु उपलब्ध करा दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...