1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने 9 राज्यों के 22 बांस क्लस्टर का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने 9 राज्यों के 22 बांस क्लस्टर का शुभारंभ किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने 9 राज्यों के 22 बांस क्लस्टर का शुभारंभ किया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 9 राज्यों (मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, उत्तराखंड व महाराष्ट्र) के 22 बांस क्लस्टरों की मंगलवार को वर्चुअल शुरूआत की।

इसके साथ ही राष्‍ट्रीय बांस मिशन (एनबीएम) के लोगो का विमोचन किया। कार्यक्रम में श्री तोमर ने कहा कि देश में बांस मिशन सफल हो रहा है, भारत अब बांस के उत्पादों का निर्यात बढ़ाने की दिशा में अग्रसर होगा।

श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की यह संकल्पना रही है कि स्थानीय उद्यमियों की प्रगति हो, उनका सरंक्षण हो और देशी उत्पाद आगे बढ़ें। इसी क्रम में बांस मिशन के पीछे सरकार के उद्देश्य सभी के सहयोग से सफल हो रहे है।

बांस के महत्‍व को देखते हुए सरकार ने ‘’पेड़’’ की परिभाषा से बांस को हटाने के लिए भारतीय वन अधिनियम-1972 का वर्ष 2017 में संशोधन किया, जिससे किसानों को बांस व बांस आधारित उत्‍पादों की सुगम आवाजाही में सहायता हुई हैं।

आज सभी लोग बांस की खेती और व्यवसाय करने के लिए स्वतंत्र है। श्री तोमर ने कहा कि देश में एक बड़ा रकबा ऐसा है जहां फसलों की खेती नहीं हो सकती लेकिन बांस का उत्पादन किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...