नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 22 अक्टूबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है, इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने बधाई दी। आपको बता दें कि अमित शाह ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव से राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री ली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने आर्टिकल-370 को हटाना, नागरिकता संशोधन एक्ट और UAPA जैसे कई कठोर फैसले लिए हैं।
भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 21, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।”
Greetings and warm wishes to Union Home Minister and our senior colleague, Shri @AmitShah on his birthday. He is making tremendous efforts to ensure a safe and secure India. Praying for his long and healthy life in service of the people.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 22, 2021
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, “केंद्रीय गृह मंत्री और हमारे वरिष्ठ सहयोगी श्री अमित शाह को उनको जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। वह भारत को एक सुरक्षित देश बनाने के लिए जबरदस्त कोशिश कर रहे हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय गृहमंत्री, राजनीति के महानायक, ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी माननीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामनाएँ। pic.twitter.com/749xaxNbAt
— Jigar B Desai (@JigarBDesaiBjp) October 22, 2021
वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अमित शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, “केंद्रीय गृहमंत्री, राजनीति के महानायक, ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामनाएं।”
शाह के जन्मदिन पर सेवा सेतु कार्यक्रम में शरीक होंगे गुजरात सीएम
गुजरात के मुख्यमत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर अहमदाबाद के नजदीक मणिपुर गांव में सेवा सेतु कार्यक्रम में शरीक होंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री के जन्मदिन पर गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का आयोजन गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। शाह, इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों को सरकारी कार्यालय गए बगैर अपने घर पर ही विभिन्न प्रमाणपत्र और दस्तावेज मिलते हैं।
जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, राज्य सरकार की सेवा सेतु पहल का सातवां चरण समूचे राज्य में 22 अक्टूबर से शुरू होगा। आज अमित शाह के जन्मदिन पर गुजरात के मुख्यमंत्री अहमदाबाद जिले में साणंद तालुका के मणिपुर गांव में सेवा सेतु शिविर में शरीक होंगे।