रिपोर्ट – माया सिंह
केरल : तमाम राजनीतिक दल अपने – अपने मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतर गये हैं । वहीं पहली बार एक ट्रांसजेंडर केरल के विधानसभा चुनाव में उम्मीद्वार बनकर सामने आई , जिसे काफी प्रोत्साहित किया गया । कहा जाता है कि सत्ता की भूख बड़ी ही निराली होती है , यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ । नेताओं को बिल्कुल भी यह रास नहीं आया कि कोई उम्मीद्वार उभर कर जनता के सामने आये । अफसोस की बात है कि नेताओं के व्यवहार के वजह से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी एलेक्स ने अब चुनाव न लड़ने का फैसला किया है ।
दरअसल, एलेक्स का आरोप है कि डेमोक्रेटिक सोशल जस्टिस पार्टी (DSJP) के नेताओं ने उन्हें मानसिक यातना के साथ ही जान से मारने तक की धमकी दी है । ऐसे में नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख खत्म होने के बावजूद ,वह चुनाव प्रचार बंद कर रही हैं । बता दें अनन्या कुमारी DSJP के टिकट पर ही चुनाव लड़ने वाली थी ।
जानकारी के लिये आपको बताते चलें कि ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी एलेक्स केरल के मलप्पुरम जिले में वेंगारा निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में थीं , इसमें इनका मुकाबला मुस्लिम लीग के कद्दावर नेता पीके कुन्हाली और CM पी विजयन की पार्टी LDF के उम्मीद्वार पी जिजि से होने वाला था ।
अनन्या एलेक्स का कहना है कि DSLP नेताओं ने यूडीएफ उम्मीद्वार पीके कुन्हाली के बारे में बुरा बोलने और LDF सरकार की शिकायत करने के लिये उनपर दबाव बनाया । इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि पार्टी के नेताओं ने चुनाव प्रचार के समय पर्दा लगाने के लिये मुझे मजबूर किया था । इसलिए मैनें यह फैसला किया है कि मैं चुनाव भले नहीं लड़ुंगी लेकिन अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकती ।
एलेक्स ने अपनी आपबीती सुनाते हुये कहा कि मुझे DSJP पार्टी के नेताओं ने वोट के लिये इस्तेमाल किया है । मेरे पास अपना एक व्यक्तित्व होने के साथ अपना एक राय है , सोच है । मैं खुद को किसी के सामने पूरी तरह से समर्पण नहीं कर सकती । एलेक्स ने यह बड़ा आरोप लगाया है कि जब मैनें DSLP के नेताओं का विरोध किया तब उन्होंनें मुझे जान से मारने की धमकी दी । इसके अलावा मुझे वैश्य के रूप में चित्रित किया गया ।
आनन्या ने बताया कि केरल में ट्रांसजेंडर लोगों के प्रतिनिधित्व के लिये चुनाव लड़ना चाहती थी । उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ इस तरह के दुर्व्यवहार किये जाएंगे ।
गौरतलब है कि एलेक्सा केरल की पहली ट्रांसजेंडर रेडियो जॉकी रहने के साथ ही एक मेकअप आर्टिस्ट और न्यज एंकर भी रह चुकी हैं । आनन्या ने बताया कि जीवन के सभी ट्रांसजेंडरों को समाज में बराबरी का सम्मान दिलाना चाहती हैं ।