भोपालः कृषक वर्ष 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण’ प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पैक्स सदस्यता पंजीयन पोर्टल व एकीकृत सहकारी सूचना प्रणाली का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस को आइना दिखा रहे है। कांग्रेस देश से गायब हो रही है और उनके साथ जो जो दल गए है उनका भी सूपड़ा साफ हो रहा है जैसे डूबती नाव में जो बैठता है उसका अंत क्या होता है। जिसकी जैसी करनी वैसी भरनी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री को धन्यवाद जिनके माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार को पिछली बार से भी कई गुना ज्यादा खरीदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कठिन समय में वैश्विक परिस्थितियाँ कैसी हैं, दुनिया भर में निर्यात प्रभावित हो रहा है। फिर भी हम किसानों के साथ हैं, किसानों का माल खरीद रहे हैं।
कांग्रेस के जमाने में तो 5 क्विंटल भी नहीं खरीदते थे। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बिजली, पानी, सड़क सब तरीके से बर्बाद कर दिया इसलिए कांग्रेस को प्रश्न उठाने का अधिकार भी नहीं है। हमारी सरकार लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। पिछली बार हमें 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य मिला था, जबकि इस बार 100 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यह हमारी सरकार के संकल्प, साहस और किसानों के प्रति समर्पित भावना को दर्शाता है।