1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जबलपुर के बारगी डैम में क्रूज पलटने से हुई दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

जबलपुर के बारगी डैम में क्रूज पलटने से हुई दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

...

By: Naredra 
Updated:
जबलपुर के बारगी डैम में क्रूज पलटने से हुई दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

जबलपुर में हुई दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

राहत एवं बचाव कार्य जारी- डॉ. यादव

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...