पन्ना जिले में जमीनी विवाद के चलते हुए दोहरे हत्याकांड में अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के गोली मुढ़िया गांव में 27 मई 2023 को बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर दो छोटे भाइयों पर गोली चला दी थी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

इस सनसनीखेज मामले में सुनवाई करते हुए जिला सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सुरेंद्र मेश्राम ने आरोपी पिता-पुत्र को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट