1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे महिलाओं के हक की बात

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे महिलाओं के हक की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे जिसमें पीएम महिला आरक्षण से संबंधित बिल के पास न होने के मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं.

By: BS Yadav 
Updated:
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे महिलाओं के हक की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे जिसमें पीएम महिला आरक्षण से संबंधित बिल के पास न होने के मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं.

राज्यसभा में कल महिला आरक्षण को लेकर वोटिंग की गई थी जिसमें 298 वोट पड़े, जबकि विधेयक पारित कराने के लिए 352 वोट की जरुरत थी जिस वजह से बिल पारित नहीं हो सका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे, लेकिन इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि वे किस विषय पर देश को संबोधित करेंगे, हो सकता है कि प्रधानमंत्री महिला आरक्षण के मुद्दे पर बात करें. बता दें कि, 12 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि मोदी सरकार के राज में कोई बिल विपक्ष ने गिरा दिया हो.

विपक्ष के रवैये से नाराज पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज कैबिनेट की बैठक में भावुक और नाराज दिखाई थे, क्योंकि कल महिला आरक्षण बिल को विपक्षी दल ने पास नहीं होने दिया. बता दें कि, आज पूरी संभावना है कि पीएम मोदी रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन करेंगे जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोल सकते हैं.रिपोटर्स के मुताबिक, बता चला है कि कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने गलती की है, अब उनको भुगतना पड़ेगा. पीएम मोदी ने इस बात को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश की महिलाओं को हराया है. विपक्ष को महिलाओं को जवाब देना पड़ेगा. इसको जन-जन तक गांव-गांव तक ले जाना है.

पीएम मोदी ने सभी सांसदों से की थी अपील
महिला रिजर्वेशन बिल पर पीएम मोदी ने सभी सांसदों से अपील करते हुए कहा था कि आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए. देश की नारीशक्ति का ये बहुत बड़ा अवसर है. ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी. देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा. आइए, हम मिलकर आज इतिहास रचें,भारत की नारी को देश की आधी आबादी को उसका हक दें.

पीएम मोदी ने विपक्षी दल पर ‘दोषी’ होने और महिलाओं के लिए आरक्षण बिल का समर्थन न करने पर चेतावनी दी है कि भविष्य में उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी और साथ ही इस बात पर ज़ोर दिया कि यह मैसेज देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखता है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...