सिंगरौलीः कलेक्टर के सख्त निर्देशों के तहत जिला परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके एवं उनकी टीम ने लगातार निगरानी और रेकी के बाद 6 स्कूली वैन/बसों को पकड़ा, जो बिना परमिट संचालित हो रही थीं।
जांच में सामने आया कि ये वाहन संचालक न केवल बिना वैध परमिट के वाहन चला रहे थे, बल्कि टैक्स चोरी करते हुए मैरिज पार्टियों में भी अवैध रूप से वाहनों का उपयोग कर रहे थे। इतना ही नहीं, कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां भी ढोई जा रही थीं, जो बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों पर मौके पर ही ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की गई। हालांकि, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वाहनों को जब्त नहीं किया गया, लेकिन वाहन मालिकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि बकाया टैक्स और जुर्माना तत्काल जमा कराया जा सके।
इस कार्रवाई के साथ परिवहन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगाराजस्व चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
सिंगरौली संवाददाता अमित पाण्डेय की रिपोर्ट