1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल : विधानसभा चुनाव से पहले झटके पर झटका, ममता को लगा एक और बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल : विधानसभा चुनाव से पहले झटके पर झटका, ममता को लगा एक और बड़ा झटका

By: Amit ranjan 
Updated:
पश्चिम बंगाल : विधानसभा चुनाव से पहले झटके पर झटका, ममता को लगा एक और बड़ा झटका

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने में तकरीबन चार महीने शेष है, उससे पहले ही टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को झटके पर झटका लग रहा है, जिससे अब शायद ही ममता बनर्जी उबर सकें। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के और विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने पार्टी छोड़कर बीजेपी को ज्वायन करने का फैसला लिया है। जो शांतिपुर से विधायक है।

सूत्रों की मानें तो अरिंदम नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कमल का दामन थामेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले 2017 में अरिंदम भट्टाचार्य ने कांग्रेस छोड़ टीएमसी को ज्वायन किया था, जो 2016 में कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़े थे।

बता दें कि इससे पहले ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी ने भी पिछले महीने BJP को ज्वायन किया था। वहीं लगातार टीएमसी सांसदों और विधायकों द्वारा तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ने पर ममता ने उन्हें लुटेरा बताया था। ममता ने कहा था कि दूसरे दलों में जाने वालों को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं क्योंकि जब तृणमूल कांग्रेस बनी थी, तब उनमें से शायद ही कोई साथ था। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने पिछले कुछ सालों के दौरान ‘अपने द्वारा लुटे गये’ धन को बचाने के लिए पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) छोड़ी है।

बता दें कि ममता ने ये बातें शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में कहा था। इसके बाद अधिकारी ने भी ममता को चुनौती भरे लहजे में अपने गढ़ में 50 हजार से अधिक वोटों से हराने की बात कहीं थीं। खैर मामला जो भी हो, लेकिन जिस प्रकार ममता दी को चुनाव से पहले झटके पर झटका लग रहा है, उससे ये कहा जा सकता हैं कि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिल सकती है, जो आने वाले चुनाव या उसके परिणाम पर निर्भर करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...