जैसा की हमने आपको बताया था कि इस बार रबी की फसल का बंपर उत्पादन हुआ है। हालांकि कोरोना संकट के कारण जो लॉकडाउन हुआ था उसके कारण एक तो फसल काटने में देरी हुई।
इसके बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक खरीदी नहीं की जा सकती थी क्यूंकि नियम सख्त थे। लेकिन बाद में 15 अप्रैल के बाद सरकार ने गेंहू सरसो चना खरीदने की मंजूरी दी।
इसके बाद आकंडों की माने तो इस साल सरकार ने जमकर समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की है। इस बार रिकॉर्ड गेंहू का उत्पादन हुआ है।
सभी राज्य सरकारों ने जमकर गेंहू की खरीदी की है लेकिन इसमें बाज़ी एमपी ने मारी है। पहली बार ऐसा हुआ है कि पंजाब से अधिक खरीद एमपी में हुई हो।
पूरे देश में 3 करोड़ 86 लाख 54 हजार मेट्रिक टन गेंहू खरीदा गया है जिसमें 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 628 मीट्रिक टन गेहूँ सिर्फ एमपी की सरकार ने खरीदा है।
इसके अलावा 15 लाख किसानों को 20 हजार 253 करोड़ दिए जा चुके है। आपको बता दे की मौसम विभाग ने इस साल भी मानसून अच्छा रहने की उम्मीद जताई है और माना जा रहा है कि इस बार भी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन होगा।