देश भर में लॉकडाउन 24 मार्च से लागू हो गया था जिसके बाद लोगों को काफी आर्थिक दिक्क्त का सामना करना पड़ा है। इससे किसान भी अछूते नहीं है। उनको भी इस दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ी है।
अब एमपी की शिवराज सरकार ने इस समय किसानों को बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कृषि के क्षेत्र में हार्स पावर के आधार पर फ्लेट रेट फिक्स कर दिया है।
प्रदेश में एसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी माह अप्रैल, 2020 में देयक राशि 100 रूपये से अधिक परन्तु 400 रूपये या उससे कम थी।
उनके मई, जून एवं जुलाई, 2020 में देयक राशि 400 रूपये से अधिक आने पर उनसे इन माहों में देयक की राशि का मात्र 50 प्रतिशत लिया जा रहा है।
बताते चले, मध्यप्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं को फ्लेट रेट के 10 हार्सपावर तक के पंप पर 700 रूपये प्रति हार्सपावर प्रतिवर्ष की दर से।
तथा 10 हार्सपावर से अधिक के फ्लेट रेट उपभोक्ताओं को 1400 रूपये प्रति हार्स पावर प्रतिवर्ष की दर से बिजली दी जा रही है।