कोरोना बीमारी के कारण लाखों लोगों और मजदूरों को अपने घर बार छोड़कर गांव की और जाना पड़ा है।
इसके बाद उनके सामने सबसे बड़ी समस्या आई रोज़गार के रूप में, हालांकि मनरेगा मजदूरों के लिए एक वरदान बनकर आई है लेकिन कई बार मजदूरों को काम नहीं मिल पाता है।
लेकिन एक एप मजदूरों की इस समय मदद कर रहा है। जन मनरेगा ऐप उन सभी मजदूरों के लिए उपयोगी है जो काम करने के इच्छुक है।
जन मनरेगा ऐप के माध्यम से आप कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी ले सकते हैं।
गौरतलब है कि जन मनरेगा ऐप को 19 जून 2017 में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था और तब से लेकर अब तक इसमें बहुत से अपडेट किए जा चुके हैं।