एक समय था जब गोबर को देखकर लोग मुंह छिपा लेते थे लेकिन आज वही गोबर लोगों की कमाई का ज़रिया बन गया है। दरअसल आज शहरी इलाकों में गोबर से बने सामानों की मांग बढ़ी है जिसके कारण अब पशुओं का गोबर कमाई का जरिया बन गया है।
आपको बता दे, पिछले कुछ सालों में गोबर के उपलों की मांग बढ़ी है। इसका ज्यादातर उपयोग पूजा-अर्चना और अंगीठी जलाने के लिए किया जाता है। जो कि एक बार जलाने पर आसानी से तीन से चार घंटे तक जलता रहता है।
इसके अलावा गाय के गोबर से बनाई जाने वाली खाद की मांग भी गार्डन में बढ़ रही है। शहर में गार्डन लगाने वाले लोग गावों से खाद मंगवा रहे है जिससे किसानों की मोटी कमाई हो रही है।
सिर्फ इतना ही नहीं गोबर से बनी अगरबत्ती की भी भारतीय बाजारों में मांग बढ़ गई है क्योंकि गोबर से बनी अगरबत्ती मच्छर भगाने में काफी ज्यादा उपयोगी मानी जाती है।