1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. देश में अभी तक खरीफ बुवाई के आकंड़े सामने आए : जानिए क्या कहते है आकंड़े

देश में अभी तक खरीफ बुवाई के आकंड़े सामने आए : जानिए क्या कहते है आकंड़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में अभी तक खरीफ बुवाई के आकंड़े सामने आए : जानिए क्या कहते है आकंड़े

खरीफ 2020 के मौजूदा सीजन में 1095.38 लाख हेक्टेयर के रिकॉर्ड रकबे में बुवाई की गई है। धान की बुवाई अभी चल रही है, जबकि दालों, मोटे अनाजों, मिलिट्स और तिलहनों की बुवाई लगभग समाप्‍त हो गई है। कोविड-19 का खरीफ फसलों के रकबे की बढ़ोतरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बीज, कीटनाशक, उर्वरक, मशीनरी और ऋण की समय पर उपलब्धता से महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति के बावजूद भी बड़े रकबे में बुवाई संभव हुई है।

श्री तोमर ने कहा कि समय पर कार्रवाई, प्रौद्योगिकियों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का श्रेय किसानों को जाता है।

चावल : धान की बुवाई 396.18 लाख हेक्टेयर में की गई है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 365.92 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी। इस प्रकार बुवाई क्षेत्र में 8.27% की बढ़ोतरी हुई है।

दलहन : दलहनों की बुवाई 136.79 लाख हेक्टेयर में की गई है, जबकि पिछले वर्ष 130.68 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी। इस प्रकार बुवाई क्षेत्र में 4.67% की बढ़ोतरी हुई है।

मोटे अनाज : मोटे अनाजों की बुवाई 179.36 लाख हेक्टेयर में की गई है, जबकि पिछले वर्ष 176.25 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी। इस प्रकार बुवाई क्षेत्र में 1.77% की बढ़ोतरी हुई है।

तिलहन : तिलहनों की बुवाई 194.75 लाख हेक्टेयर में की गई है, जबकि पिछले वर्ष 174.00 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी। इस प्रकार बुवाई क्षेत्र में 11.93% की बढ़ोतरी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...