एक तरफ देश में कोरोना के संकट को लेकर लॉकडाउन है वही देश के किसानों को भी कठिन हालातों का सामना करना पड़ रहा है। खेत में पड़ी सब्जी और फूलों की फसल बेकार हो रही है ऐसे में मराठवाड़ा के एक किसान की दरियादिली लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल एक किसान रामलिंग पटाडे के पास दो एकड़ खेत है जिसमें वो हर साल केले की फसल करते है। वही उन्होंने एलान किया है की जो भी गरीब लोग है और मजदुर लोग है उनको अगर जरूरत है तो मेरे दो एकड़ में हुए सारे केले ले जा सकते है।
आपको बता दे की मराठवाड़ा वही जगह है जहां हर साल किसान आत्महत्या करते है और किसानों की हालत अच्छी भी नहीं है ऐसे में ऐसे किसानों के द्वारा लिया गया यह निर्णय वाकई में इस देश की महानता को दर्शाता है।