1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Farmer Protest: 9वें दौर का बैठक भी रहा बेनतीजा, अब 10वें की तैयारी…

Farmer Protest: 9वें दौर का बैठक भी रहा बेनतीजा, अब 10वें की तैयारी…

By: Amit ranjan 
Updated:
Farmer Protest: 9वें दौर का बैठक भी रहा बेनतीजा, अब 10वें की तैयारी…

नई दिल्ली : तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, सनी देओल अभिनीत दामिनी फिल्म का ये डायलॉग आपने तो सुना ही होगा, जो अब किसान और सरकार के बीच जारी बैठक पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा हैं। यानी जो डायलॉग पहले कोर्ट के लिए सटीक बैठता था, अब वहीं डायलॉग सरकार और किसान वार्ता पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। जिस बैठक का तो कोई नहीं निकल सका, लेकिन तारीख पर तारीख दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि किसान और सरकार के बीच जारी आज 9वें दौर का बैठक भी बेनतीजा रहा। जिसके बाद अब एकबार फिर नई तारीख, 19 जनवरी का डेट दिया गया है। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान यूनियन के साथ 9वें दौर की वार्ता समाप्त हुई। तीनों क़ानूनों पर चर्चा हुई। आवश्यक वस्तु अधिनियम पर विस्तार से चर्चा हुई। उनकी शंकाओं के समाधान की कोशिश की गई। यूनियन और सरकार ने तय किया की 19 जनवरी को 12 बजे फिर से चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि हमने किसान यूनियन से कहा है कि अपने बीच में अनौपचारिक समूह बना लें, जो लोग ठीक तरह से क़ानूनों पर चर्चा कर एक मसौदा बनाकर सरकार को दें। हम उस पर खुले मन से विचार करने के लिए तैयार हैं। तोमर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्रति हम सभी की प्रतिबद्धता है और आने वाले कल में भी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत सरकार स्वागत करती है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार और किसानों के बीच जारी तकरार को खत्म करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो सरकार और किसान के बीच मध्यस्थता का काम करेगी और सुप्रीम कोर्ट को उन सभी तथ्यों से रूबरू करायेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...