1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. किसान और सरकार के साथ आज होने वाली 10वें दौर की बैठक अब कल होगी

किसान और सरकार के साथ आज होने वाली 10वें दौर की बैठक अब कल होगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान और सरकार के साथ आज होने वाली 10वें दौर की बैठक अब कल होगी

नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन आज 55वें दिन है। दिल्ली में कड़ाके की ठण्ड में पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच इस मसले पर किसानों के नेताओं की सरकार के साथ आज होने वाली 10वें दौर की वार्ता टल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अब यह वार्ता बुधवार को होगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, किसान संगठनों के साथ सरकार की ओर से मंत्री समूह की बैठक 19 जनवरी 2021 की बजाय अब 20 जनवरी 2021 को दोपहर दो बजे विज्ञान भवन में होगी। हालांकि अभी तक हुई 9 दौर की वार्ता बेनतीजा रही है।

आप को बता दे कि कृषि कानूनों पर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता 15 जनवरी को हुई थी। हालांकि पिछली सभी वार्ताओं की तरह नौवीं बैठक भी बेनतीजा रही और किसान नेता कृषि कानूनों को रद्द किए जाने पर अड़े रहे।

इस बीच सरकार की तरफ से लगातार किसानों को कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव दिया गया। किसानों ने सरकार के किसी भी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। बता दें कि दुनिया भर से भारी समर्थन मिलने के बाद किसानों का उत्साह बढ़ा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी।

इस ही के साथ आप को बता दे कि सिंघु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन एक तरफ जारी है तो दूसरी ओर 26 तारीख के दिन ट्रैक्टर परेड को लेकर तैयारियां भी मुकम्मल हो गई हैं। किसान नेताओं का कहना है कि 26 तारीख के मद्देनजर हजारों की तादाद में ट्रैक्टर परेड करेंगे। महिलाओं का जत्था अलग से परेड़ निकालेगा।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर ‘खेती का खून तीन काले कानून’ नाम से बुकलेट जारी की।आंदोलन राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...