Khandwa News in Hindi

खंडवा में भारी बारिश से हालात बिगड़े, सुकता नदी उफनी, हापला गांव का संपर्क टूटा

खंडवा में भारी बारिश से हालात बिगड़े, सुकता नदी उफनी, हापला गांव का संपर्क टूटा

खंडवा जिले में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुकता नदी के उफान से हापला गांव की पुलिया जलमग्न हो गई और संपर्क प्रभावित हुआ। तेज बहाव में किसान की दो भैंसें बह गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने और स्थायी समाधान की मांग की है।

खंडवा में ‘वीबी-जीरामजी’ योजना का शुभारंभ, ग्रामीणों को अब 125 दिन रोजगार की मिलेगी गारंटी

खंडवा में ‘वीबी-जीरामजी’ योजना का शुभारंभ, ग्रामीणों को अब 125 दिन रोजगार की मिलेगी गारंटी

खंडवा के बमनगांव आखई में ‘वीबी-जीरामजी’ योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और मजदूरी में देरी होने पर मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है।

ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिकल सेल उन्मूलन मिशन की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिकल सेल उन्मूलन मिशन की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदेश के प्रयासों की सराहना की।

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 1.32 करोड़ लोगों की हुई स्क्रीनिंग

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 1.32 करोड़ लोगों की हुई स्क्रीनिंग

ओंकारेश्वर में विश्व सिकल सेल दिवस 2026 पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। सरकार ने सिकल सेल उन्मूलन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

खंडवा के सिंगाजी के मछुआरा परिवार के सुदीप ढीमर ने जीते दो सिल्वर मेडल, तीन भाई-बहन बने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

खंडवा के सिंगाजी के मछुआरा परिवार के सुदीप ढीमर ने जीते दो सिल्वर मेडल, तीन भाई-बहन बने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

खंडवा के सिंगाजी निवासी सुदीप ढीमर ने राष्ट्रीय कैनो प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके परिवार की दोनों बहनें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं, जिससे यह परिवार खेल क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

खंडवा-मुंदी सड़क निर्माण की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

खंडवा-मुंदी सड़क निर्माण की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

खंडवा से मुंदी तक की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि करीब 35 किलोमीटर लंबा मार्ग खराब होने से आम नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को ओंकारेश्वर आएंगी, सिकलसेल दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को ओंकारेश्वर आएंगी, सिकलसेल दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को ओंकारेश्वर पहुंचेंगी, जहां वे ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। अगले दिन 19 जून को वे अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के बाद वे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का मौन धरना, चुनाव आयोग का पुतला फूंका

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का मौन धरना, चुनाव आयोग का पुतला फूंका

खंडवा में कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मौन धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंककर भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

खंडवा में विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन में हुआ व्यापक पौधरोपण अभियान

खंडवा में विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन में हुआ व्यापक पौधरोपण अभियान

खंडवा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर बंगले के सामने स्थित नगर वन में बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों पौधे लगाए गए। इस दौरान कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंवे सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान को लेकर पारदर्शिता की मांग, क्षेत्रवासियों ने सौंपा ज्ञापन

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान को लेकर पारदर्शिता की मांग, क्षेत्रवासियों ने सौंपा ज्ञापन

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान-2031 के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर क्षेत्रवासियों ने पारदर्शिता की मांग की है। बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और विकास योजनाओं, नक्शों तथा परियोजनाओं की जानकारी सार्वजनिक करने की अपील की। साथ ही अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की भी मांग की गई।

लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का धरना, शासन के नाम सौंपा ज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का धरना, शासन के नाम सौंपा ज्ञापन

खंडवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा जैसी मांगें उठाईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर जल्द समाधान की मांग की।

खंडवा में नाले पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

खंडवा में नाले पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

खंडवा में छह वार्डों के पार्षदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। उनका कहना है कि अवैध क्रॉसिंग और निर्माण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और भविष्य में जल निकासी की समस्या भी बढ़ सकती है। प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की

सिंहाड़ा गांव में बोरी में मिले पशु अवशेष, क्षेत्र में बढ़ी हलचल

सिंहाड़ा गांव में बोरी में मिले पशु अवशेष, क्षेत्र में बढ़ी हलचल

खंडवा जिले के सिंहाड़ा गांव में एक घर के बाहर रखी तीन बोरियों में पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बरामद सामग्री को जांच के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद

रीवा घटना के विरोध में खंडवा में सकल जैन समाज की मौन रैली, संतों की सुरक्षा कानून की मांग

रीवा घटना के विरोध में खंडवा में सकल जैन समाज की मौन रैली, संतों की सुरक्षा कानून की मांग

खंडवा में रीवा में जैन साध्वी के साथ हुई घटना के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा मौन रैली निकाली गई। रैली घंटाघर क्षेत्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने जैन संतों और साध्वियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की और देशभर में हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता