Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी

गोरखपुर विश्वविद्यालय में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। 14 टेबलों पर प्रथम वरीयता के मतों की गिनती हो रही है। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, निर्धारित कोटा मिलने पर प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा, अन्यथा द्वितीय वरीयता के मतों की गणना होगी।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना के बीच चार जगहों से गड़बड़ी की शिकायतें, उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना के बीच चार जगहों से गड़बड़ी की शिकायतें, उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान देवरिया, मऊ, अंबेडकरनगर और बांसी से कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। कहीं बिना सील की मतपेटी मिलने, तो कहीं अतिरिक्त या कम मतपत्र होने के दावे किए गए हैं। मामले में निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि और जांच का इंतजार है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव काउंटिंग एजेंट को बाहर करने पर उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव काउंटिंग एजेंट को बाहर करने पर उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान वोटों की वैधता को लेकर विवाद सामने आया। प्रत्याशी प्रदीप पंकज कुमार सिंह के काउंटिंग एजेंट नंदा पांडे ने आरोप लगाया कि समान स्थिति वाले दो वोटों पर अलग-अलग निर्णय लिया गया और सवाल उठाने पर उन्हें मतगणना स्थल से बाहर जाने को कहा गया। मामले में अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

योगी सरकार की बड़ी सौगात: गोरखपुर के 17 वार्डों को जलभराव से राहत, एक नवंबर को सीएम योगी करेंगे परियोजना का लोकार्पण

योगी सरकार की बड़ी सौगात: गोरखपुर के 17 वार्डों को जलभराव से राहत, एक नवंबर को सीएम योगी करेंगे परियोजना का लोकार्पण

गोरखपुर में 495.24 करोड़ रुपये की गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को करेंगे। इससे 17 वार्डों को जलभराव से राहत मिलेगी। साथ ही, दूसरे चरण में नाले का पक्कीकरण और सड़क निर्माण भी कराया जाएगा।

UP Election 2027: एमएलसी टिकट के बाद अब कमलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय सचिव, अब मिशन 2027 पर नजर

UP Election 2027: एमएलसी टिकट के बाद अब कमलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय सचिव, अब मिशन 2027 पर नजर

UP Election 2027: गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव ने एमएलसी टिकट, अखिलेश यादव के नेतृत्व और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

नारी सम्मान का संकल्प, बुराइयों के अंत का आह्वान, सीएम योगी का सामाजिक एकता का बड़ा संदेश

नारी सम्मान का संकल्प, बुराइयों के अंत का आह्वान, सीएम योगी का सामाजिक एकता का बड़ा संदेश

गोरखनाथ मंदिर में महानवमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन कर नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। उन्होंने मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा और बेटियों के लिए संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए विजयादशमी पर नशा, भ्रष्टाचार, अराजकता और आतंकवाद के खिलाफ संकल्प लेने की अपील की। साथ ही प्रदेशवासियों से त्योहारों को सुरक्षा, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।

गोरखपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 17 और 24 अक्टूबर को बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

गोरखपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 17 और 24 अक्टूबर को बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

गोरखपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीएलओ बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। डीएम दीपक मीणा ने मतदाताओं से नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और ऑनलाइन आवेदन की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

पीईटी परीक्षा को लेकर परिवहन निगम अलर्ट, गोरखपुर में 90 हजार अभ्यर्थियों के आवागमन की तैयारी

पीईटी परीक्षा को लेकर परिवहन निगम अलर्ट, गोरखपुर में 90 हजार अभ्यर्थियों के आवागमन की तैयारी

गोरखपुर में PET परीक्षा को लेकर परिवहन निगम ने विशेष बस संचालन की तैयारी तेज कर दी है। गाजीपुर और बलिया के लिए 150 तथा वाराणसी रूट पर करीब 100 बसें लगाने की योजना है। सुबह 5 बजे से बस संचालन, महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और बस स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने और 1,700 से अधिक फेरे लगाने की व्यवस्था की है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 65 हाईटेक कैमरों से निगरानी होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल, होल्डिंग एरिया, टिकट व्यवस्था और पेयजल व साफ-सफाई जैसी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कैंसर की दवाओं के दाम 70 फीसदी तक घटने की उम्मीद, एम्स के डॉक्टर ने बताया मरीजों को होगा बड़ा फायदा

कैंसर की दवाओं के दाम 70 फीसदी तक घटने की उम्मीद, एम्स के डॉक्टर ने बताया मरीजों को होगा बड़ा फायदा

केंद्र सरकार के फैसले से कुछ कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में 20 से 70 फीसदी तक कमी आने की उम्मीद है। एम्स गोरखपुर के डॉक्टर शशांक के मुताबिक, इससे लंबे समय तक कीमोथेरेपी कराने वाले मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकती है। हालांकि, वास्तविक कीमतों में कटौती संबंधित दवाओं की अंतिम सूची और नई दरें लागू होने के बाद स्पष्ट होगी।

40 किलोमीटर की शोभायात्रा से विधायक राजेश त्रिपाठी ने दिखाई ताकत, बोले- यह शक्ति प्रदर्शन नहीं, सनातन यात्रा है

40 किलोमीटर की शोभायात्रा से विधायक राजेश त्रिपाठी ने दिखाई ताकत, बोले- यह शक्ति प्रदर्शन नहीं, सनातन यात्रा है

गोरखपुर के चिल्लूपार में विधायक राजेश त्रिपाठी की अगुवाई में 40 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई। रुद्र महायज्ञ और सरयू महोत्सव के बीच 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज।

पिता-पुत्र की जोड़ी करती थी हाथ साफ, 50 लाख के गहनों के साथ गिरफ्तार

पिता-पुत्र की जोड़ी करती थी हाथ साफ, 50 लाख के गहनों के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की पूर्वोत्तर रेलवे कॉलोनी में चोरी की छह घटनाओं के खुलासे का पुलिस ने दावा किया है। पिता-पुत्र गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 50 लाख रुपये के आभूषण और 90,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

गोरखपुर में गैस लीक से मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपती समेत 4 लोग झुलसे

गोरखपुर में गैस लीक से मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपती समेत 4 लोग झुलसे

गोरखपुर के राप्तीनगर फेज-1 में गैस सिलिंडर की मरम्मत के दौरान आग लगने से बुजुर्ग दंपती समेत चार लोग झुलस गए। तीन घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गैस एजेंसी के हॉकर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

गोरखपुर में क्रांतिवीरों को जलांजलि, बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कर किया पिंडदान और तर्पण

गोरखपुर में क्रांतिवीरों को जलांजलि, बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कर किया पिंडदान और तर्पण

गोरखपुर के रामघाट पर पितृ विसर्जन के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में पिंडदान, तर्पण और जलांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा नेता बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कराकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। आयोजकों के अनुसार, यह परंपरा पिछले 15 वर्षों से निभाई जा रही है।

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

गोरखपुर में कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने INDIA गठबंधन, सीट बंटवारे और चुनाव आयोग पर बयान दिया। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का समर्थन करते हुए यूपी में गठबंधन की सरकार बनाने में कांग्रेस की अहम भूमिका का दावा किया।