मध्यप्रदेश समाचार

सीहोर में बहादुरी की मिसाल: मासूम बच्ची ने मनचले को सिखाया ऐसा सबक, इलाके में हो रही चर्चा

सीहोर में बहादुरी की मिसाल: मासूम बच्ची ने मनचले को सिखाया ऐसा सबक, इलाके में हो रही चर्चा

सीहोर के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने साहस दिखाते हुए मौके पर ही विरोध किया और आरोपी का डटकर सामना किया। घटना के बाद क्षेत्र में बच्ची की बहादुरी की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि यह घटना आत्मरक्षा, जागरूकता और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का महत्वपूर्ण

शिवपुरी में “कॉकरोच जनता पार्टी” के युवाओं ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

शिवपुरी में “कॉकरोच जनता पार्टी” के युवाओं ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

शिवपुरी में सोशल मीडिया पर सक्रिय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के युवाओं ने प्रेस वार्ता कर शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक मामलों पर सवाल उठाए। युवाओं ने नीट पेपर लीक सहित अन्य मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिक्षा नीति में सुधार और परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने की बात कही। साथ ही नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को सरल करने की भी मांग की। संगठन ने इसे सोशल मीडिया अभियान

काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध, 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध, 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

बड़वानी जिले में एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने 25 से 27 मई तक काली पट्टी बांधकर काम किया और 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। साथ ही 8 जून को सीएम हाउस घेराव का ऐलान भी किया गया है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर सीएमएचओ

बुरहानपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका, मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका, मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि भुगतान नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

अघोषित बिजली कटौती को लेकर विधायक ऋषि अग्रवाल पहुंचे बिजली कंपनी मुख्यालय

अघोषित बिजली कटौती को लेकर विधायक ऋषि अग्रवाल पहुंचे बिजली कंपनी मुख्यालय

गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर विधायक ऋषि अग्रवाल ग्रामीणों के साथ बिजली कंपनी मुख्यालय पहुंचे और महाप्रबंधक से मुलाकात की। उन्होंने मेंटेनेंस के नाम पर हो रही अनियमित कटौती, किसानों की सिंचाई में परेशानी और ग्रामीण क्षेत्रों में 4–5 घंटे की बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार और सुचारू आपूर्ति का आश्वासन दिया।

अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सीहोर जिले के श्यामपुर रोड स्थित ग्राम बिजौरी जोड़ पर अघोषित बिजली कटौती के विरोध में 10 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में 12 से 15 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के दो दिनों में व्यवस्था सुधारने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया, साथ

शाजापुर में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का आरोप, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

शाजापुर में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का आरोप, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

शाजापुर में नवीन गैस एजेंसी के एक अकाउंटेंट पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप लगे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक, करीब ₹1900 तक वसूली की जा रही थी। मामले के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है, जबकि आपूर्ति विभाग ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

डॉक्टर बने देवदूत: 5 रुपये का सिक्का फंसने से घुट रही बच्ची की बचाई जान

डॉक्टर बने देवदूत: 5 रुपये का सिक्का फंसने से घुट रही बच्ची की बचाई जान

शाजापुर जिला अस्पताल में तैनात डॉ. तेजपाल सिंह ने समय पर इलाज कर ढाई वर्षीय बच्ची की जान बचाई, जिसके गले में खेलते समय 5 रुपये का सिक्का फंस गया था। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने तुरंत एक्स-रे कर एंडोस्कोपी की मदद से सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाला। समय पर इलाज से बच्ची की जान बच गई और वह पूरी

धार में गंगा दशहरा कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने दिया जल संरक्षण का संदेश

धार में गंगा दशहरा कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने दिया जल संरक्षण का संदेश

धार जिले में गंगा दशहरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया और जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए तथा भोजशाला आंदोलन के दौरान शहीद हुए तीन नागरिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने देवी सागर तालाब के गहरीकरण कार्य का

रीवा घटना के विरोध में गुना में जैन समाज का मौन प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

रीवा घटना के विरोध में गुना में जैन समाज का मौन प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

रीवा में जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक समाधि के विरोध में गुना में जैन समाज ने विशाल मौन जुलूस निकाला। हजारों समाजजन हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने संतों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त कदम उठाने

भोपाल में खुले में मांस बिक्री पर सख्ती, नए नियम लागू करने की तैयारी

भोपाल में खुले में मांस बिक्री पर सख्ती, नए नियम लागू करने की तैयारी

भोपाल में खुले में मांस, मुर्गा और मछली की बिक्री पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी है। सांसद आलोक शर्मा ने कहा है कि शहर में खुले में मीट बेचने और प्रदर्शित करने पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर कवर्ड मीट मार्केट विकसित किए जाएंगे ताकि व्यापार व्यवस्थित तरीके से हो सके। अवैध दुकानों और गुमठियों पर सख्त कार्रवाई की भी बात कही गई है।

मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय सम्मान, राजा भोज और रानी कमलापति पर जारी होंगे स्मारक डाक टिकट

मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय सम्मान, राजा भोज और रानी कमलापति पर जारी होंगे स्मारक डाक टिकट

केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक विभूतियों सम्राट राजा भोज और महारानी कमलापति के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि इससे उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। राजा भोज के जल प्रबंधन और सुशासन में योगदान तथा महारानी कमलापति के साहस और नारी शक्ति के प्रतीक

मक्सी में जल संकट को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नगर परिषद का किया घेराव

मक्सी में जल संकट को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नगर परिषद का किया घेराव

शाजापुर जिले के मक्सी नगर में गंभीर जल संकट को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने नगर परिषद कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने खाली मटके लेकर नारेबाजी की और गेट पर मटके फोड़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल आपूर्ति में लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में तहसीलदार की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

ग्वालियर में गंगा दशहरा पर सामूहिक श्रमदान, मेहराब साहब की तलैया की हुई सफाई

ग्वालियर में गंगा दशहरा पर सामूहिक श्रमदान, मेहराब साहब की तलैया की हुई सफाई

ग्वालियर में गंगा दशहरा के अवसर पर लक्ष्मीगंज स्थित ऐतिहासिक मेहराब साहब की तलैया पर सामूहिक श्रमदान किया गया। सांसद भारत सिंह कुशवाह और कलेक्टर रुचिका चौहान की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने मिलकर जलाशय की सफाई की। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण और जल स्रोतों के प्रति जागरूकता बढ़ाना

भोपाल में स्कॉलरशिप वितरण समारोह, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

भोपाल में स्कॉलरशिप वितरण समारोह, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित स्कॉलरशिप वितरण समारोह 2025-26 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण को सभी की जिम्मेदारी बताया