प्रशासनिक लापरवाही

जनसुनवाई में वृद्ध की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, तहसीलदार पर संवेदनहीनता के आरोप

जनसुनवाई में वृद्ध की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, तहसीलदार पर संवेदनहीनता के आरोप

श्योपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध की तबीयत बिगड़ने के बाद बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने तत्काल एंबुलेंस बुलाने के बजाय स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं और बाजार बंद कर

फतेपुर गांव में छात्रावास के पास शराब दुकान खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी

फतेपुर गांव में छात्रावास के पास शराब दुकान खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी

बुरहानपुर के ग्राम फतेपुर में छात्रावास के पास संचालित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से दुकान हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि शराब दुकान से बच्चों की पढ़ाई और माहौल प्रभावित हो रहा है। वहीं आदिमजाति कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी माना कि छात्रावास के पास शराब

मक्सी में जल संकट को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नगर परिषद का किया घेराव

मक्सी में जल संकट को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नगर परिषद का किया घेराव

शाजापुर जिले के मक्सी नगर में गंभीर जल संकट को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने नगर परिषद कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने खाली मटके लेकर नारेबाजी की और गेट पर मटके फोड़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल आपूर्ति में लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में तहसीलदार की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

शिवपुरी: सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पेंशन न मिलने पर कलेक्टर से लगाई गुहार

शिवपुरी: सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पेंशन न मिलने पर कलेक्टर से लगाई गुहार

शिवपुरी में पीएचई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी भगवान लाल राठौर ने समय पर पेंशन शुरू न होने पर कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के करीब एक वर्ष बाद भी पेंशन शुरू नहीं हुई, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

श्योपुर: सलमानिया साइलो केंद्र पर गेहूं खरीदी ठप, किसानों का फूटा गुस्सा

श्योपुर: सलमानिया साइलो केंद्र पर गेहूं खरीदी ठप, किसानों का फूटा गुस्सा

श्योपुर के सलमानिया साइलो केंद्र पर गेहूं खरीदी बाधित होने से किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। करीब 1500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गेहूं लेकर लंबी कतारों में खड़ी रहीं। किसानों ने प्रशासन पर अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। विरोध के बाद दोपहर में फिर से गेहूं खरीदी शुरू कराई गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जल संकट, प्रशासनिक कमजोरियों और शराब कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। पटवारी ने कहा कि जनता का आक्रोश ही सरकार का असली “रिपोर्ट कार्ड” है और सरकार को प्रचार के बजाय किसानों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

बस हादसे में मासूम की मौत के बाद शिवपुरी में जनआक्रोश, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बस हादसे में मासूम की मौत के बाद शिवपुरी में जनआक्रोश, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी में मक्सी के पास बस में आग लगने से 4 वर्षीय मासूम अनय जैन की मौत के बाद जनाक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला बताते हुए बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने भी प्रशासन से दोषियों के

मोहखेड़ पंचायत में सीमेंट स्लैब की जगह टाइल्स लगाने से उजागर हुई गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की पोल

मोहखेड़ पंचायत में सीमेंट स्लैब की जगह टाइल्स लगाने से उजागर हुई गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की पोल

छिंदवाड़ा जिले की मोहखेड़ पंचायत में नाली निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमेंट स्लैब की जगह घटिया तरीके से टाइल्स लगाई गईं, जिससे निर्माण कुछ ही दिनों में टूटने लगा। इससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पहले भी अनियमितताओं की शिकायतें की थीं, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों ने मामले की

बड़वानी में सीवरेज सिस्टम बना जनता के लिए मुसीबत, ओवरफ्लो चैंबरों से फैली गंदगी और बदबू

बड़वानी में सीवरेज सिस्टम बना जनता के लिए मुसीबत, ओवरफ्लो चैंबरों से फैली गंदगी और बदबू

बड़वानी में सीवरेज लाइन कार्य में लापरवाही के चलते कई वार्डों में चैंबर ओवरफ्लो हो गए हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। वार्ड 11, 12 और 13 सहित कई क्षेत्रों में बदबू और मच्छरों की समस्या से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अधूरे कार्य और शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।

कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत छपरा गांव में मार्बल खदानों की लापरवाही उजागर

कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत छपरा गांव में मार्बल खदानों की लापरवाही उजागर

कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र के छपरा गांव में मार्बल खदानों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कई बंद पड़ी खदानों की लीज समाप्त होने के बावजूद उन्हें सुरक्षित रूप से बंद नहीं किया गया है, जिससे 100 से 150 फीट गहरे खुले गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार खदानों के आसपास न तो फेंसिंग है और न ही चेतावनी बोर्ड। वहीं चालू खदानों में श्रमिक

NTPC विंध्याचल कॉलोनी के पास खतरनाक हालत में लटका पेड़, हादसे का बढ़ा खतरा

NTPC विंध्याचल कॉलोनी के पास खतरनाक हालत में लटका पेड़, हादसे का बढ़ा खतरा

सिंगरौली के बैढ़न-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एनटीपीसी विंध्याचल कॉलोनी के पास एक बड़ा पेड़ खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ के पास से हाई वोल्टेज बिजली लाइन गुजर रही है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। कई बार शिकायत के बावजूद एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द पेड़ हटाने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे

शिवपुरी के गताझलकुई गांव में राशन को लेकर हंगामा, चार महीने से अनाज नहीं मिलने का आरोप

शिवपुरी के गताझलकुई गांव में राशन को लेकर हंगामा, चार महीने से अनाज नहीं मिलने का आरोप

शिवपुरी जिले के ग्राम गताझलकुई में ग्रामीणों ने चार महीने से राशन नहीं मिलने पर सरकारी राशन दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी अनाज नहीं दे रहा और ऑनलाइन रिकॉर्ड में वितरण दिखाया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और बकाया राशन वितरण की मांग की