1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शिवपुरी: सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पेंशन न मिलने पर कलेक्टर से लगाई गुहार

शिवपुरी: सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पेंशन न मिलने पर कलेक्टर से लगाई गुहार

शिवपुरी में पीएचई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी भगवान लाल राठौर ने समय पर पेंशन शुरू न होने पर कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के करीब एक वर्ष बाद भी पेंशन शुरू नहीं हुई, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

By: Nivedita 
Updated:
शिवपुरी: सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पेंशन न मिलने पर कलेक्टर से लगाई गुहार

शिवपुरी जिले में पीएचई विभाग से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग कर्मचारी ने समय पर पेंशन शुरू न होने से आर्थिक संकट की बात कहते हुए कलेक्टर से न्याय की मांग की है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह गंभीर कदम उठाने को मजबूर हो सकता है।

सेवानिवृत्ति के बाद भी पेंशन शुरू नहीं

जानकारी के अनुसार, बाणगंगा शनि मंदिर क्षेत्र निवासी 63 वर्षीय भगवान लाल राठौर भगवान लाल राठौर ने बताया कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज विभाग और पेंशन कार्यालय में जमा कर दिए, लेकिन लगभग एक वर्ष बाद भी उनकी पेंशन शुरू नहीं हुई।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार

पीड़ित का कहना है कि पेंशन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। घर में कोई अन्य कमाने वाला सदस्य नहीं है और उनकी पत्नी भी बीमार हैं, जिनके इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।

विभाग के चक्कर लगाकर थक चुके हैं कर्मचारी

भगवान लाल राठौर का आरोप है कि वे कई बार पीएचई कार्यालय और पेंशन विभाग के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। इससे उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

सात दिन में समाधान नहीं तो आत्महत्या की चेतावनी

पीड़ित ने कलेक्टर को दिए आवेदन में जल्द पेंशन शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...