नई दिल्ली : देश में लगातार बढ़ती ठंड के साथ ही बर्ड फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहें है, जिसे लेकर अब पशुपालन मंत्री ने 23 जनवरी 2021 तक 9 राज्यों की सूची जारी की है। आपको बता दें कि इस सूची में उन राज्यों का नाम शामिल किया गया हैं जिनमें पोल्ट्री बर्ड्स में बर्ड फ्लू के लक्षण की पुष्टि की गई है। आपको बता दें कि वो राज्य केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब है।
वहीं पशुपालन मंत्रालय ने उन राज्यों की भी सूची जारी की है, जहां के कौवा, प्रवासी और जंगली पक्षियों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। बता दें कि इस सूची में 12 राज्य शामिल है, जिनमें प्रमुख मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब है।
आपको बता दें कि बर्ड फ्लू को लेकर तमाम राज्य सरकारों की ओर से कई दिशा-निर्देश दिये गये है, जिससे आप बर्ड फ्लू नामक महामारी से सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए जरूरी हैं कि आप भी उन दिशा-निर्देश को फॉलो करें जिससे आप इस फ्लू से बच सकें।
अगर आप खाते हैं मुर्गा का मांस तो आप इसे छूने से पहले हाथों में प्लास्टिक का ग्लव्स पहन लें, उसके बाद आप उसे अच्छी तरह से साफ करें। वहीं इसे उबाल कर तब इसे तेज आंच पर पकाये।