लाॅकडाउन के दौरान महाराष्ट्र, मुंबई समेत अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए अभिनेता सोनू सूद की देशभर में जमकर तारीफें हो रही है। वहीं, शिवसेना ने इस कदम को राजनीति बताया है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि सोनू सूद बेहतरीन अभिनेता है। फिल्मों के लिए एक अलग निर्देशक होता है। उन्होंने जो काम किया है वह अच्छा है लेकिन इस बात की संभावना है कि उनके पीछे एक राजनीतिक निर्देशक हो।
इससे पहले भी संजय राउत ने सोनू सूद पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह बहुत चालाकी से महात्मा सूद बनने की ओर है। रविवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने पूछा कि आखिर जब लाॅकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल की मदद से उन्हे बसें कैसे मिल जा रही है।