1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. आत्मनिर्भर भारत: कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ दिए जायेगे

आत्मनिर्भर भारत: कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ दिए जायेगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आत्मनिर्भर भारत: कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ दिए जायेगे

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण करोड़ों रूपए के पैकेज के माध्यम से देश के विभिन्न सेक्टरों को राहत देने का ऐलान किया, जिसमें कृषि का क्षेत्र प्रमुख हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि देश के करोड़ों किसानो ने मुश्किल परिस्थितियों का हमेशा डटकर सामना किया है। उन्होंने कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रू. देने की घोषणा की।

कृषि में निवेश को बढ़ाने देने के लिए कानून में बदलाव किया जाएगा। किसानों को उनकी उपज बेचने में सुविधा हो, इसके लिए ई-ट्रेडिंग की सुविधा दी जाएगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।

पर्याप्त कोल्ड चेन और बुनियादी ढाँचे को सुधारने के लिए 1,00,000 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।

2 लाख FMEs को अपने सिस्टम को अपग्रेड करने में मदद करने के लिए एक योजना शुरू की जाएगी ताकि वे FSSAI सर्टिफ़िकेट प्राप्त कर सकें, उनके ब्रांड का निर्माण किया जा सके।

15,000 करोड़ रुपये की एक पशुपालन अधोसंरचना विकास निधि।  ब्रुसेलोसिस के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम -13,343 करोड़ रुपये दिए जायेगे।

 4000 करोड़ रु से 10 लाख हेक्टेयर भूमि को अगले दो वर्षों में हर्बल खेती के तहत कवर किया जाएगा। 

अंतर्देशीय मत्स्यपालन के एकीकृत, सतत, समावेशी विकास के लिए सरकार ने20,000 करोड़ रु. की लागत से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की घोषणा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...