1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. आत्मनिर्भर किसान : हींग और केसर का उत्पादन अब देश में बढ़ाया जाएगा

आत्मनिर्भर किसान : हींग और केसर का उत्पादन अब देश में बढ़ाया जाएगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आत्मनिर्भर किसान : हींग और केसर का उत्पादन अब देश में बढ़ाया जाएगा

पीएम मोदी ने साल 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का निर्णय लिया है इसके तहत वो हर सम्भव कोशिश भी कर रहे है।

इसी कड़ी में किसानों को आत्मनिर्भर करने के लिए और देश के आयात बिल को कम करने के लिए सरकार कुछ अहम चीज़ो पर विचार कर रही है।

इसमें हींग और केसर जो की बड़े महंगे है, इनकी खेती को बढ़ावा देना है। हींग और केसर का व्यापक रूप से देश में इस्तेमाल होता है लेकिन आज तक इनकी खेती को बढ़ावा देने की बात नहीं सोची गयी।

केसर की वार्षिक माँग करीब 100 टन है, लेकिन हमारे देश में इसका औसत उत्पादन लगभग 6-7 टन ही होता है वही इसके अलावा हर साल 600 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 1200 मीट्रिक टन कच्ची हींग आयात करनी होती है।

अब अगर देश के किसानों को इन दोनों की खेती में आत्मनिर्भर कर दिया जाये तो देश के हज़ारों करोड़ो डॉलर बच सकते है। इससे ना सिर्फ किसानों का मुनाफा होगा बल्कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी बच जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...