1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. सम्मान निधि योजना: 4.91 करोड़ किसान को मिले 9826 करोड़ रुपये

सम्मान निधि योजना: 4.91 करोड़ किसान को मिले 9826 करोड़ रुपये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सम्मान निधि योजना: 4.91 करोड़ किसान को मिले 9826 करोड़ रुपये

कोरोना वायरस के संकट के चलते देश में इक्कीस दिन का लॉकडाउन है और ऐसे में देश के किसानों का काफी संकटों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार की एक योजना किसान भाइयों के लिए राहत की खबर लेकर आयी है।

दरअसल किसानों के लिए शुरू की गयी किसान सम्मान निधि योजना, के अंतर्गत लॉकडाउन अवधि 24 मार्च 2020 से 03 अप्रैल 2020 के दौरान, लगभग 4.91 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे डी.बी.टी. के माध्यम से 9826 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

साथ ही कृषि मंत्री ने यह जानकारी भी दी है की जल्द ही अन्य किसानों के बैंक खतों में भी किश्त जमा कर दी जाएगी, आपको बता दे, इस योजना के तहत अभी कुल पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या लगभग 8.7 करोड़ है।

बताते चले, अभी तक देश में लगभग 9 करोड़ किसान परिवार इस योजना के तहत पंजीकृत हैं जिन्हें 2 हजार रुपये की किश्त दी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...