1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बड़ी खबर : समुद्र में लगी आग !, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बड़ी खबर : समुद्र में लगी आग !, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

By: Amit ranjan 
Updated:
बड़ी खबर : समुद्र में लगी आग !, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

नई दिल्ली : देश में बढ़ती लगातार ठंड के बीच भी आग लगने की घटना सामने आ रहीं है, जिसने प्रशासन और सरकार के पेशानी पर चिंता की लकीरें खड़ा कर दी है। क्योंकि लगातार बढ़ती इन घटनाओं से प्रशासन पर सवाल उठने लगे है। एक ऐसी ही खबर रामेश्वरम की है, जहां आज यानि शनिवार को समुद्र में खड़ी एक नाव में आग लग गई है।

boat 11

आपको बता दें कि ये आग रामेश्वरम के पम्बन समुद्र में लगी है,जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग लगातार इस आग को बुझाने में लगे है। जिसपर अभी तक काबू पाया नहीं जा सका है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच कर रहीं है।

 

अगर आप इस फोटो पर गौर करें तो देख सकते हैं कि यह आग बीच समुद्र में खड़ी एक नाव में लगी है, जिससे इस घटना के पीछे किसी तकनीकी खामी या किसी आपसी रंजिश का अंदेशा जताया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...