1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. राकेश टिकैत ने ट्वीट कर किसानों को दी बधाई, कहा- शांतिपूर्ण आंदोलन और ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को बधाई

राकेश टिकैत ने ट्वीट कर किसानों को दी बधाई, कहा- शांतिपूर्ण आंदोलन और ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राकेश टिकैत ने ट्वीट कर किसानों को दी बधाई, कहा- शांतिपूर्ण आंदोलन और ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को बधाई

ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों के हिंसक प्रदर्शन को पूरे देश ने देखा। गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई इस हिंसा में 109 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग का सहारा भी लेना पड़ा।

वही दूसरी तरफ किसानों के बवाल के बाद एक तरफ कुछ किसान नेता इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते रहे। तो वही कुछ ने कहा कि उनका उपद्रव करने वालों से कोई लेना देना नहीं है और न ही वे उनके संगठन से हैं। वहीं कुछ ने सभी किसानों को शांतिपूर्ण वापस धरना स्‍थल लौटने की अपील की।

लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत के एक ट्वीट ने सभी को चौंका दिया। राकेश टिकैत ने किसानों को बधाई दे डाली। साथ ही उन्होंने पूरे आंदोलन को शांतिपूर्ण और सफल ट्रैक्टर परेड बताया। साथ ही उन्होंने सरकार को भी लंबी चौड़ी सलाह दे डाली।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा शांतिपूर्ण आंदोलन और ट्रैक्टर परेड के लिए देश के किसानों को बधाई।किसानों में आक्रोश बहुत गहरा है। फिर भी उन्होंने आमतौर पर संयम का परिचय दिया। सरकार को किसानों के आक्रोश को पहचानना होगा। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर देशहित में किसानों की मांगे मान लेनी चाहिए। #StandWithFarmers

इस ही के साथ आप को बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंदोलनकारी किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान लाल किला सहित कई जगहों पर जमकर हिंसा हुई। स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर आपात बैठक भी बुलाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...