1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. राजस्थान: ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई जल्द

राजस्थान: ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई जल्द

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान: ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई जल्द

एक तरफ तो कोरोना के संकट के कारण फसलों की कटाई समय से नहीं हुई और उसके बाद किसानों पर मौसम की मार आ पड़ी।

रबी फसल की कटाई के समय बेमौसम हुईं बारिश और बर्फबारी से किसानों की फसल को बेहद नुक्सान हुआ है। ऐसे में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने तत्काल प्रभाव से किसानों की सहायता करने की बात कही है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने और मानव हानि के लिए सहायता राशि तुरंत प्रदान करने के लिए जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि, खराब मौसम के कारण हुई चार लोगों की मृत्यु पर उनके परिजनों को नियमानुसार 4 लाख रूपए तक की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...