नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र 50 किलोमीटर बढ़ाने को लेकर एक बार फिर चन्नी सरकार अपने ही कांग्रेसी नेता के आलोचना के शिकरा हो गये। यहां तक की पंजाब सरकार पर दिखावा करने का भी आरोप लगाया। आपको बता दें कि ये आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने लगाया है।
मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि, ”पंजाब में बीएसएफ को सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में मिले अधिकार क्षेत्र से जुड़ी केंद्र की अधिसूचना को करीब एक महीने हो गए। पंजाब सरकार की ओर से अनुच्छेद 131 के तहत उच्चतम न्यायालय में इस अधिसूचना को चुनौती क्यों नहीं दी गई ? क्या विरोध सिर्फ एक दिखावा मात्र है ?”
It has been close to a month now Central Govt by notification has extended @BSF_India operational remit in Punjab to 50 Kilometres.Why till now notification has not been challenged by @PunjabGovtIndia under Article 131 in Supreme Court of India
Is opposition to it mere tokenism? pic.twitter.com/aYbwmgujii— Manish Tewari (@ManishTewari) November 8, 2021
गौरतलब है कि केंद्र ने बीएसएफ को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किमी के भीतर क्षेत्र में तलाशी लेने, संदिग्धों को गिरफ्तार करने और जब्ती करने का अधिकार दिया है। आपको बता दें कि पहले यह अधिकार क्षेत्र 15 किलोमीटर तक था।
बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साध चुके हैं। बीएसएफ का दायरा बढ़ाने को लेकर जाखड़ ने चन्नी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था मुख्यमंत्री चन्नी ने पांच अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान पंजाब में भारत-पाक सीमा को सील करने का आग्रह किया था।
आपको बता दें कि जाखड़ ने मुख्यमंत्री चन्नी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था, ‘आपने क्या पूछा है सावधान रहें! क्या चरणजीत चन्नी ने अनजाने में पंजाब का आधा हिस्सा केंद्र सरकार को सौंप दिया है। 25000 वर्ग किमी (कुल 50,000 वर्ग किमी में से) को अब बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में रखा गया है। पंजाब पुलिस स्तब्ध है। क्या हम अब भी राज्यों के लिए अधिक स्वायत्तता चाहते हैं?’