नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह से मिलने के लिए रामपुर जा रहीं थी, तभी उनकी काफिले में शामिल चार वाहन आपस में टकरा गई। हालांकि इस हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस काफिल में शामिल प्रियंका गांधी भी बाल-बाल बच गई।
दरअसल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही थी। तभी हापुड़ रोड़ पर प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल अगली कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिए थे, जिसके बाद पीछे चल रही कारों की टक्कर हो गई।
बता दें कि आज रामपुर में नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देंगी।